Lockdown diaries: Payal Ghosh takes to gardening-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लॉकडाउन डायरी : बागवानी में अपना वक्त बिता रहीं पायल घोष

khaskhabar.com: शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 3:59 PM (IST)
लॉकडाउन डायरी : बागवानी में अपना वक्त बिता रहीं पायल घोष
मुंबई। अभिनेत्री पायल घोष अपने क्वारंटाइन की अवधि के दौरान बागवानी कर वक्त बिता रही हैं। उन्होंने कहा, "मुझे बागवानी पसंद है। मैं जब बच्ची थी, तब अपने दादा-दादी के साथ मिलकर बागवानी करती थी और उसी दौरान वह मुझे कहानियां सुनाते थे और पूरा परिवार एक साथ नाश्ता करता था। बागवानी से जुड़ी मेरी कई अच्छी यादें हैं। जब से मैंने अभिनय में कदम रखा, मुझे इसके लिए वक्त नहीं मिला।" उन्होंने आगे कहा, "हालांकि अब मेरे पास बहुत वक्त है, तो मैंने इसे फिर से शुरू करने के बारे में सोचा। मेरे घर में विभिन्न प्रकार के पौधे हैं और मेरे कुछ दोस्तों ने इसे नर्सरी कहना शुरू कर दिया है, जो मुझे काफी अच्छा लगता है।" पायल ने ज्यादातर दक्षिण भारतीय भाषाई फिल्म जैसे तेलुगू, कन्नड़ और तमिल फिल्मों में अभिनय किया है। उन्हें आखिरी बार 2017 में आई बॉलीवुड फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' में देखा गया था। इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और परेश रावल भी थे। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement