Lata Mangeshkar is doing much better-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लता मंगेशकर की स्थिति में सुधार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 15 नवम्बर 2019 4:46 PM (IST)
लता मंगेशकर की स्थिति में सुधार
मुंबई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर को सांस लेने में तकलीफ होने के चलते सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब स्थिति में क्रमश: सुधार आ रहा है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा, "प्रिय मित्रों, हमें आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आप सभी की दुआओं और शुभकामनाओं के साथ लता दीदी अब काफी ठीक हैं। हमारे साथ बने रहने के लिए आपका धन्यवाद। ईश्वर महान हैं।" उनके जल्दी से ठीक होने की दुआएं देश-विदेश में तमाम प्रशंसकों संग बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी मांगी जिनमें हेमा मालिनी और शबाना आजमी भी शामिल हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement