Advertisement
झारखंड छात्रों के समर्थन पर उतरी कुनिका सदानंद, कहा- छात्र सिर्फ अपने हक की बात कर रहे हैं

अभिनेत्री ने लिखा, "झारखंड के स्टूडेंट्स सिर्फ अपने हक की बात कर रहे हैं। उनकी आवाज को सुना जाना चाहिए, दबाया नहीं जाना चाहिए। मैं उनसे मिलने आ रही हूं, उनका दर्द सुनने, उनके साथ खड़े होने और उनकी आवाज को और बुलंद करने। जब युवा बोलते हैं, तो हमारे देश का भविष्य बोलता है।"
झारखंड छात्र प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सोनाक्षी सिन्हा, इमरान खान जैसे कई सेलेब्स सपोर्ट में आए हैं।
बता दें कि झारखंड में छात्रों द्वारा चलाए जा रहे प्रोटेस्ट में सीबीआई जांच, ओएमआर शीट सार्वजनिक करने और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग रखी जा रही है। वहीं, छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में हजारों छात्र रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन धरने और भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
छात्रों का कहना है कि बार-बार होने वाली भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इसके लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। इस आंदोलन को छात्रों ने दिल्ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर शुरू किया है। आंदोलन के दौरान छात्रों ने कई कार्यक्रम आयोजित किए। हालांकि, इस आंदोलन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सरकार छात्रों की चिंताओं से अवगत है और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। मामले की जांच चल रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


