Kriti Sanon wraps Bareilly ki Barfi shoot with colourful song-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कलरफुल सॉन्ग के साथ पूरी हुई ‘बरेली की बर्फी’ की शूटिंग

khaskhabar.com: शनिवार, 20 मई 2017 4:13 PM (IST)
कलरफुल सॉन्ग के साथ पूरी हुई ‘बरेली की बर्फी’ की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन इन दिनों पांव जमीं पर नहीं टिकते। ऐसा लग रहा है कि उनके करियर को रफ्तार मिल मिल गई है। कृति की आने वाले दिनों में दो फिल्में रिलीज होने वाली है। जिसमें से एक ‘बरेली की बर्फी’ और दूसरी ‘राब्ता’ है। दिनेश विजान निर्देशित फिल्म ‘राब्ता’ में नजर आने वाली हैं। इसमें सुशांत सिंह राजपूत और जिम सर्भ भी हैं। फिल्म के शीर्षक गीत में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अतिथि भूमिका में दिखाई देंगी। कृति सैनन ने बताया कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ की शूटिंग एक ‘रंगीन गीत’ के साथ पूरी कर ली है। कृति ने शुक्रवार को अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ गीत की कुछ झलकियां साझा करते हुए लिखा, ‘मजेदार रंगीन गीत के साथ ‘बरेली की बर्फी’ की शूटिंग पुरी हुई। आयुष्मान। अश्विनी अय्यर।’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement