इस फिल्म की सफलता के बाद से ही इसके सीक्वल की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
लगातार चर्चाओं के चलते रहने पर गत वर्ष साजिद नाडियाडवाला ने बयान देकर
कहा था कि इस फिल्म के निर्माण में अभी दो या तीन साल का समय लगेगा,
क्योंकि अभी तो मैंने इसकी कहानी ही नहीं लिखी है। इस फिल्म की सफलता को
देखते हुए इसका अगला भाग उससे ज्यादा मनोरंजक और सशक्त होना चाहिए, जब कोई
सही कथानक मिल जाएगा, यह फिल्म बनने की प्रक्रिया शुरू होगी।