हाल ही में प्रदर्शित हुई और बॉक्स ऑफिस पर असफल रही सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ अभिनीत और करण जौहर निर्मित ‘बार-बार देखो’ के बाद निर्माता अपनी अगली फिल्म में कैटरीना कैफ के नाम पर पुनर्विचार कर रहा है। कहा जा रहा है कि बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार करण जौहर अपनी आने वाली अगली फिल्म के लिये कैटरीना कैफ को लेकर कडे निर्णय कर सकते हैं।