Advertisement
'टाइगर 3' से कैटरीना कैफ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी

कैटरीना कैफ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला जासूस हैं। 'टाइगर' फ्रेंचाइजी में कैटरीना, जोया की भूमिका में हैं और लड़ाई या रणनीति में वह टाइगर उर्फ सलमान खान से बराबरी करती हैं। कैटरीना ने जब भी जोया का किरदार निभाया है, चाहे वह 'एक था टाइगर' हो या 'टाइगर जिंदा है', उन्हें हर तरफ से प्यार मिला है। अभिनेत्री ने साबित किया है कि वह अपने दम पर अविश्वसनीय एक्शन सीक्वेंस कर सकती हैं।
कैटरीना ने जाहिर की खुशी
फिल्म में अपने एक्शन अंदाज को लेकर कैटरीना कैफ कहती हैं, 'जोया वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला जासूस हैं, और मुझे यह किरदार पाकर बहुत गर्व है। वह उग्र हैं, वह साहसी हैं, वह पूरी तरह से समर्पित हैं, वह वफादार हैं, वह सुरक्षात्मक हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि वह हर समय मानवता के लिए खड़ी रहती हैं। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में जोया का किरदार निभाना एक अविश्वसनीय यात्रा रही है और मैंने हर फिल्म में खुद को परखा है। टाइगर 3 कोई अपवाद नहीं है। हम इस बार एक्शन दृश्यों को अगले स्तर पर ले जाना चाहते थे, और मैंने फिल्म के लिए अपने शरीर को चरम सीमा तक धकेला है और लोग उसे देखेंगे। शारीरिक रूप से यह मेरी अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म रही है।' 'टाइगर 3', दीपावली के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मूवी का लुत्फ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में उठाया जा सकेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


