Karthik shared his lockdown look-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कार्तिक ने साझा किया अपना लॉकडाउन लुक

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 अप्रैल 2020 4:52 PM (IST)
कार्तिक ने साझा किया अपना लॉकडाउन लुक
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन लॉकडाउन के इस अवसर पर सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों को कोरोनावायरस महामारी के बारे में जागरूक करने और उनका मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर अपनी निजी व पेशेवर जिंदगी की भी झलकियां पेश करते रहते हैं। कार्तिक ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा कर यूजर्स को लॉकडाउन के इन दिनों में अपने लुक को दर्शाया है। तस्वीर में कार्तिक बिना शेव किए अवतार में नजर आ रहे हैं। आंखों में चश्मा लगाए, दाढ़ी और मूंछ के साथ कार्तिक तस्वीर में कुछ अलग ही अंदाज में दिख रहे हैं। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "कैसे शेव कर दूं यार? ये भी सेक्सी कम नहीं है।"
कार्तिक के इस पोस्ट को अभिनेत्री भूमि पेडनेकर सहित अब तक 532,068 लोग लाइक कर चुके हैं।
अभिनेत्री कृति सैनन ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, "अर्ली मैन।"
कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने लिखा, "सही बात।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement