बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया सचदेव से शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय कपूर और प्रिया सचदेव की शादी कल रात नई दिल्ली में हुई है। हालांकि संजय या फिर उनके परिवार की तरफ से अभी तक इस शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन आई खबरों के अनुसार जल्द ही परिवार और करीबी दोस्तों के साथ न्यू यॉर्क में रिसेप्शन पार्टी होगी।
पिछले महीने से चर्चा थी कि करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर ने 13 अप्रैल को दिल्ली में एक छोटी सेरेमनी में मॉडल प्रिया सचदेव से शादी करने वाले है।
गौरतलब है कि, करिश्मा और संजय पिछले साल अलग हो गए थे, और ‘राजा हिंदुस्तानी’ फेम एक्ट्रेस ने अपने तलाक की वजह में एक प्रिया और संजय के अफेयर को बताया था। हालांकि जानकारों की मानें तो संजय और उनका परिवार बिल्कुल नहीं चाहता कि इस शादी की चर्चा हो। इसलिए फिलहाल कहीं तस्वीरें भी सामने नहीं आई हैं।