Kareena Kapoor posts first picture of newborn son-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

करीना ने इंस्टाग्राम पर अपने दूसरे बेटे की तस्वीर साझा की

khaskhabar.com: सोमवार, 08 मार्च 2021 3:38 PM (IST)
करीना ने इंस्टाग्राम पर अपने दूसरे बेटे की तस्वीर साझा की
मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सोमवार को बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने दूसरे बेटे की पहली तस्वीर साझा की है। महिला दिवस पर करीना कपूर ने अपने फैंस को बधाई देते हुए एक सेल्फी पोस्ट की। फोटो में करीना अपने बेटे को पकड़ी नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए करीना ने लिखा - "ऐसा कुछ नहीं है जो एक महिला नहीं कर सकती। हैप्पी वुमन्स डे"। एक्ट्रेस करीना कपूर ने 21 फरवरी, 2021 को मुंबई में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था । इससे पहले करीना और सैफ के एक और बेटा है जिसका नाम तैमूर है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement