Karan Johar pens emotional note on his twins birthday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जुड़वा बच्चों के नाम पर करण का भावात्मक संदेश

khaskhabar.com: शनिवार, 08 फ़रवरी 2020 1:56 PM (IST)
जुड़वा बच्चों के नाम पर करण का भावात्मक संदेश
मुंबई। फिल्मकार करण जौहर के लिए यह शुक्रवार काफी भावुक कर देने वाला रहा, क्योंकि उनका बेटा यश और बेटी रूही तीन साल के हो गए हैं। अपने इन प्यारे जुड़वा बच्चों को जन्मदिन की बधाई देते हुए करण ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "समाज की नजरों में मैं एक सिंगल पैरेंट हूं, लेकिन असलियत में ऐसा बिल्कुल नहीं है..मेरी मां बेहद ही खूबसरती से मेरे साथ हमारे बच्चों को संभालती हैं..उनकी मदद के बिना मैं इतना बड़ा निर्णय कभी नहीं ले पाता..बच्चे आज तीन साल के हो गए और हर गुजरते साल के साथ खुद को धन्य समझने की हमारी भावना अटूट है..रूही और यश के साथ हमें पूर्णता देने के लिए मैं इस संसार का शुक्रिया अदा करता हूं।" इस पोस्ट के साथ करण ने एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वह अपने बच्चों व अपनी मां हीरू जौहर के साथ मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। साल 2017 में सरोगेसी की मदद से इन बच्चों का जन्म हुआ और उनके जन्मदिन की खुशी में करण ने अभी कुछ ही दिनों पहले एक शानदार पार्टी भी रखी थी। पार्टी में कई और सेलेब्रिटीज के साथ शाहरुख अपने बेटे अबराम, करीना अपने बेटे तैमूर और सोहा अली खान अपनी बेटी इनाया संग शामिल हुईं थीं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement