ऐसा पहली बार हुआ है जब उन्होंने करण जौहर की
फिल्म को ना कह दिया। ‘शिद्दत’ की शूटिंग अगले साल जून से शुरू होगी। पहले
करण जौहर जाह्नवी कपूर को अपनी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’ में टाइगर
श्रॉफ के साथ पेश करने की योजना बना रहे थे, लेकिन तब बात बन नहीं पाई। इसी
फिल्म के जरिए करण सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा खान को भी लांच
करना चाहते थे, लेकिन अमृता सिंह के ना कहने के कारण वे भी इसमें नहीं आ
पाई।