Karan Johar apologize and clarifies in anti shahrukh tweet case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शाहरुख विरोधी ट्वीट मामले में करण ने माफी मांगी, दी यह सफाई

khaskhabar.com: शनिवार, 23 मार्च 2019 1:31 PM (IST)
शाहरुख विरोधी ट्वीट मामले में करण ने माफी मांगी, दी यह सफाई
मुंबई। अभिनेता शाहरुख खान के खिलाफ किए गए एक ट्वीट को लाइक करने के लिए सोशल मीडिया यूजर के निशाने पर आए फिल्मकार करण जौहर ने शुक्रवार को माफी मांगी और कहा कि कुछ तकनीकी वजहें इसके लिए जिम्मेदार हैं और निजी तौर पर वे कभी भी ऐसी टिप्पणियों का समर्थन नहीं करते। इस आशय की रिपोर्ट है कि सोशल मीडिया पर एक यूजर ने शाहरुख विरोधी ट्वीट किया, जिसे करण जौहर ने लाइक किया। इस यूजर ने अक्षय कुमार की फिल्म केसरी का जिक्र किया, अक्षय के स्टारडम की तुलना शाहरुख से की और परोक्ष रूप से शाहरुख को बी ग्रेड अभिनेता कहा। उसने केसरी की कमाई की तुलना जीरो से की। करण जौहर केसरी के सह निर्माता हैं। करण का इसे लाइक करना शाहरुख के प्रशंसकों को नागवार गुजरा और उन्होंने करण की शाहरुख से दोस्ती पर सवाल उठाते हुए ट्विटर पर हैशटैग शेमआनकरण शुरू किया। एक यूजर ने करण के बारे में लिखा कि खुला दुश्मन छिपे सांप से बेहतर होता है..सावधान, वह एक सांप है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement