khaskhabar.com: बुधवार, 21 दिसम्बर 2016 09:14 AM (IST)
ऋतिक रोशन की आगामी फिल्म काबिल का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में ऋतिक ने एक ऐसे इंसान का रोल अदा किया है जिसे दिखाई नहीं देता। इसमें ऋतिक के साथ यामी गौतम भी मुख्य किरदार में है। फिल्म के पहले ट्रेलर में जहां ऋतिक और यामी की जिंदगी के खुशी के पलों को दिखाया है, वहीं दूसरे ट्रेलर में दिखाया गया है कि दोनों कैसे आने वाली मुश्किलों का सामना करते है। काबिल एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की कहानी रोहण भटनागर (ऋतिक रोशन) की है, जो देख नहीं सकता। उसे एक ऐसी लड़की (यामी गौतम) से प्यार हो जाता है जो देख नहीं सकतीं। दोनों की साथ में जिंदगी खुशहाल होती है।