khaskhabar.com: बुधवार, 25 जनवरी 2017 12:32 PM (IST)
राकेश रोशन ने फिल्म प्रदर्शन से पूर्व ही लागत के साथ-साथ मुनाफा भी कमा
लिया है। प्राप्त समाचारों के अनुसार उन्होंने फिल्म को अलग-अलग वितरकों के
जरिए 42 करोड में बेचने के साथ ही 50 करोड की राशि सैटेलाइट राइट्स, 8
करोड संगीत अधिकार और 16 करोड रुपये ओवरसीज अधिकार के बदले में प्राप्त
किए। इस तरह से उन्होंने कुल 116 करोड रुपये की राशि को प्रदर्शन पूर्व ही
प्राप्त करते हुए 66 करोड का मुनाफा अपनी जेब में डाल लिया है। 25 जनवरी को
फिल्म प्रदर्शित हो चुकी है और दर्शकों का अच्छा रेस्पांस इस फिल्म को मिल
रहा है। दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के बाद वितरक पूरी तरह से संतुष्ट
नजर आ रहा है। उन्हें उम्मीद है फिल्म न सिर्फ उनकी लागत को बाहर निकालेगी
अपितु मुनाफा भी देगी।