Kaabil: Profitable for Distributors-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संभलेगा ऋतिक का करियर, मुनाफे का सौदा है ‘काबिल’

khaskhabar.com: बुधवार, 25 जनवरी 2017 12:31 PM (IST)
संभलेगा ऋतिक का करियर, मुनाफे का सौदा है ‘काबिल’
गत वर्ष ऋतिक रोशन की एक मात्र प्रदर्शित और असफल हुई फिल्म ने पिता राकेश रोशन को फिर से अपने पुत्र की वैतरणी पार लगाने का जिम्मा दिया। उन्होंने अपने पुत्र के करियर को परवाने चढाने के लिए सीमित बजट और समय में ‘काबिल’ का निर्माण किया और क्षेत्रीय आधार पर फिल्म को वितरकों को बेचा। फिल्म उद्योग में पहले ऐसा ही हुआ करता था। निर्माता फिल्म को वितरकों को देकर अपनी लागत बाहर कर लेते थे, लेकिन एक दशक पूर्व कार्पोरेट कम्पनियों के आगमन के बाद बॉलीवुड में यह प्रथा बंद कर दी गई थी, जिसे राकेश रोशन ने पुन: शुरू किया है। कारण यह बताया जा रहा है कि राकेश रोशन चाहते हैं कि फिल्म सफल हो और ऋतिक रोशन का करियर फिर से गति पकडे। कहा जा रहा है कि घर की फिल्म होने के कारण ऋतिक रोशन ने कोई फीस नहीं ली जिसके कारण फिल्म को मात्र 50 करोड में पूरा कर लिया गया। इस लागत में फिल्म का प्रचार-प्रसार भी शामिल है।

[@ एक ने छोडी तो दूसरों के लिए सुपरहिट हो गई ये फिल्में! ]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement