Advertisement
सिर्फ टच में रहना काफी नहीं, दिल से जुड़ना भी रिश्ते में जरूरी: आदित्य रॉय कपूर

आदित्य ने आगे कहा, "कभी-कभी हमें लगता है कि हम अपने दोस्तों से जुड़े हुए हैं क्योंकि हम एक-दूसरे को लगातार मीम्स भेजते रहते हैं, लेकिन मुझे नहीं पता कि ये बातें सच में मतलब वाली बातचीत हैं या नहीं। ये मैसेज गहरी बातचीत की जगह नहीं ले सकतीं।"
एक्टर ने कहा, "इसलिए मेरा मानना है कि यह बहुत जरूरी है कि हम अपने रिश्तों के बारे में सोचते रहें और समझें कि क्या सिर्फ बात करते रहने का मतलब है कि हम सच में जुड़े हुए हैं, या फिर यह सिर्फ दिखावा है।"
फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के साथ एक्ट्रेस सारा अली खान हैं।
'मेट्रो... इन दिनों' में आधुनिक और जटिल रिश्तों की कहानी है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान के अलावा, अली फजल, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर और नीना गुप्ता जैसे मशहूर कलाकार हैं।
यह फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


