Judge me, but do not judge my kids: Ajay Devgn-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुझे लेकर राय बनाएं लेकिन मेरे बच्चों को लेकर नहीं : अजय

khaskhabar.com: बुधवार, 20 फ़रवरी 2019 6:04 PM (IST)
मुझे लेकर राय बनाएं लेकिन मेरे बच्चों को लेकर नहीं : अजय
नई दिल्ली । बॉलीवुड की अन्य हस्तियों के बच्चों की तरह अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल की बेटी नाइसा (15) और आठ वर्षीय बेटा युग भी मीडिया के आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं और सोशल मीडिया पर ट्रोलिग के जरिए कभी-कभी निशाना भी बनाए जाते हैं। अजय ने आईएएनएस को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि सोशल मीडिया यूजर को उनके बच्चों को लेकर राय नहीं बनानी चाहिए। अभिनेता ने कहा, "मुझे लेकर राय बनाएं, लेकिन मेरे बच्चों को लेकर नहीं। काजोल और मैं कलाकार हूं, हमें जज कीजिए..हमारी वजह से हमारे बच्चे हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।"
उन्होंने कहा, "किसी के बारे में राय कायम करना अच्छी बात नहीं है। अगर मैं किसी के बारे में राय देना शुरू कर दूं तो निश्चित रूप से वह शख्स बुरा महसूस करेगा.तो मेरे बच्चे भी ऐसा महसूस करते हैं।"
अपनी आगामी फिल्म 'टोटल धमाल' का प्रचार करने के सिलसिले में दिल्ली आए अजय ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो ऐसे लोग वास्तव में मायने नहीं रखते। लेकिन, मैं कभी-कभी तब बुरा महसूस करता हूं जब मेरे बच्चों को बुरी तरह से ट्रोल किया जाता है।"
नाइसा को हाल ही में उनके एयरपोर्ट लुक को लेकर ट्रोल किया गया।
यह पूछे जाने पर उनकी बेटी इस तरह की कठोर टिप्पणियों से कैसे निपटती हैं, तो अजय ने कहा, "पहले वह ट्रोलिंग किए जाने पर परेशान हो जाती थी, लेकिन अब वह इसकी परवाह नहीं करती। वह जानती है कि इससे कैसे निपटा जाए। उसने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि कुछ लोग बेमतलब आपको जज करते रहेंगे।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement