Advertisement
जोकर के सीक्वल जोकर: फोली ए डू की तैयारी के बारे में वाकीन फीनिक्स और टॉड फिलिप्स के बीच खास बातचीत

आर्थर की मानसिक और शारीरिक स्थिति के लिए एक बार फिर से तैयारी करने के संबंध में वाकीन फीनिक्स के साथ उनकी शुरुआती बातचीत के बारे में बताते हुए फिलिप्स कहते हैं, "ऐसा नहीं था कि मैं उन्हें पहली बार देख रहा था, क्योंकि मैं पहले भी उनके साथ कई महीने बिता चुका था। लेकिन, वाकीन सबसे समर्पित अभिनेता हैं, जिनके साथ आप कभी-भी काम कर सकते हैं, इसलिए हमने प्रक्रिया की शुरुआत में फिर से वजन कम करने के बारे में चर्चा की। मैंने कहा कि सीक्वल में आर्थर को उतना पतला होने की जरूरत नहीं है, जितना वह पहली फिल्म में था। लेकिन, वाकीन इसके लिए तैयार नहीं हुए।
दरअसल, वे और भी पतला होना चाहते थे।" 'जोकर' के सीक्वल का विचार कब और क्यों आया, इसके बारे में बात करते हुए, फीनिक्स कहते हैं, "टॉड और मैंने पहली फिल्म की लगभग आधी शूटिंग पूरी करने के बाद ही इसके सीक्वल पर चर्चा शुरू कर दी थी। यह जोकर की रिलीज़ से काफी पहले की बात है। फिर भी, हम दोनों को लगा कि इस किरदार को बारीकी से जानने के लिए अभी बहुत कुछ बाकि है और मुझे कहानी को जारी रखने का विचार और चुनौती पसंद आई, लेकिन इसके लिए हमें कई स्वर खोजने पड़े।"
संयुक्त प्रयास से निर्मित टॉड फिलिप्स की फिल्म 'जोकर: फोली ए डू' को वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स प्रस्तुत कर रहा है। यह फिल्म दुनिया भर में वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स द्वारा रिलीज़ जाएगी। भारत में, यह फिल्म 2 अक्टूबर, 2024 बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी और 4 अक्टूबर से आईमैक्स स्क्रीन पर केवल अंग्रेजी भाषा में दिखाई जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


