Jayalalitha is my story too: Kangna Runout-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयललिता की कहानी मेरी कहानी से काफी मिलती-जुलती है : कंगना

khaskhabar.com: सोमवार, 25 मार्च 2019 4:29 PM (IST)
जयललिता की कहानी मेरी कहानी से काफी मिलती-जुलती है : कंगना
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा है कि वह हमेशा से क्षेत्रीय फिल्मों में काम करना चाहती थीं। वह 'जया' नामक द्विभाषी फिल्म में नजर आने वाली हैं जो तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और अभिनेत्री जे. जयललिता के जीवन पर आधारित है। कंगना ने कहा कि उनकी जीवनगाथा भी जयललिता जैसी है। कंगना शनिवार को अपने 32वें जन्मदिन पर मीडिया के साथ बातचीत कर रही थीं, जब उन्होंने यह बताया कि वह दिवंगत जयललिता का रोल निभाएंगी। कंगना ने कहा, "मैं हमेशा क्षेत्रीय फिल्मों में काम करना चाहती थी क्योंकि जब हम तमिलनाडु या आंध्र प्रदेश जाते हैं, तो हमें एहसास होता है कि वहां के लोग केवल अपने स्थानीय फिल्म उद्योग द्वारा बनाई गई फिल्में देखते हैं। इसलिए देश का वो हिस्सा थोड़ा अलग है। मैं वहां पर काम करने के लिए एक अच्छे अवसर की प्रतीक्षा कर रही थी और फिर यह फिल्म मेरे काम आई। मैं अपनी बायोपिक पर काम कर रही थी, लेकिन उनकी (जयललिता) कहानी मेरी कहानी से काफी मिलती-जुलती है। वास्तव में, सफलता के मामले में उनकी कहानी मेरे से बड़ी है।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement