Jaya Bachchan turns 70, spends quiet time with family-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जया के 70वें जन्मदिन पर अमिताभ ने पोस्ट की फोटो, लिखा...

khaskhabar.com: सोमवार, 09 अप्रैल 2018 1:57 PM (IST)
जया के 70वें जन्मदिन पर अमिताभ ने पोस्ट की फोटो, लिखा...
मुंबई। दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री व राजनीतिज्ञ जया बच्चन सोमवार को 70 साल की हो गईं। इस मौके को उन्होंने पारिवारिक सदस्यों के साथ मनाया। उनके पति व अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर मध्यरात्रि में मने जन्मदिन के जश्न के बारे में पोस्ट किया। अमिताभ ने लिखा, ‘‘मध्यरात्रि के दस्तक देते ही प्यार भरे बधाई संदेश और फोन आने लगे। प्यार व साथ होने का उपहार और लेडी का उनके 70वें जन्मदिन पर स्वागत। वह एक पत्नी और मां हैं...और वह अपनी प्रगति रिपोर्ट के साथ हैं।’’
अभिनेता ने आगे लिखा कि इस अवसर पर प्यार भरी भावनाएं जाहिर की गई और हाथों से कार्ड पर संदेश लिखा गया।
उन्होंने जया की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह बेटे अभिषेक और बेटी श्वेता के बीच में बैठी हैं और दोनों ने उन्हें गले लगा रखा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement