Advertisement
जटाधारा को मिल रहा है ज़बरदस्त रिस्पॉन्स, सोनाक्षी-सुधीर बाबू के दमदार परफॉर्मेंस ने जीता दिल

सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। लोग ‘जटाधारा’ को “जॉनर-डिफाइनिंग स्पेक्टेकल” और “हाल के वर्षों के सबसे अनोखे सिनेमाई अनुभवों में से एक” बता रहे हैं। फैंस के वीडियो, पोस्ट्स और रिव्यूज़ फिल्म की आध्यात्मिक ऊर्जा और सिनेमाई भव्यता की तारीफों से भरे पड़े हैं। हर तरफ से आ रहे पॉजिटिव रिव्यूज़ और माउथ-ऑफ-वर्ड के दम पर ‘जटाधारा’ ने शानदार ओपनिंग की है। इसकी बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी, गहन अभिनय और आध्यात्मिक विषय की सटीक प्रस्तुति दर्शकों को बड़े पर्दे पर खींच रही है।
फिल्म में दिव्या खोसला की स्पेशल अपीयरेंस के साथ शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश, नवीन नेनी, रोहित पाठक, झांसी, राजीव कणकला और शुभलेखा सुधाकर जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएँ निभाई हैं। ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा द्वारा प्रस्तुत ‘जटाधारा’ एक द्विभाषी सुपरनैचुरल फैंटेसी थ्रिलर है, जिसे उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल, प्रेरणा अरोड़ा, शिल्पा सिंघल और निखिल नंदा ने प्रोड्यूस किया है। इसके सह-निर्माता अक्षय केजरीवाल और कुसुम अरोड़ा हैं, जबकि क्रिएटिव प्रोड्यूसर दिव्या विजय और सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर भविनी गोस्वामी हैं।
ज़ी म्यूज़िक कंपनी द्वारा समर्थित, फिल्म के संगीत और साउंड डिज़ाइन को भी खूब सराहा जा रहा है। ‘जटाधारा’ इस साल की सबसे महत्वाकांक्षी और विजुअली शानदार फिल्मों में से एक मानी जा रही है। यह एक ऐसी महागाथा है, जो आस्था, नियति और प्रकाश तथा अंधकार के बीच चलने वाले अनंत युद्ध की कहानी कहती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


