Jagga Jasoos makers used real school for shooting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नकली नहीं असली स्कूल में हुई ‘जग्गा जासूस’ की शूटिंग

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 जून 2017 12:37 PM (IST)
नकली नहीं असली स्कूल में हुई ‘जग्गा जासूस’ की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जाग्गा जासूस’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी मुख्य किरदार में दिखाई दे रही हैं। जासूस में रणबीर कपूर एक स्कूली छात्र की भूमिका निभा रहे हैं, यही वजह है कि स्कूल फिल्म का अभिन्न हिस्सा है। जग्गा जासूस को एक असली स्कूल में शूट किया गया है। फिल्म के निर्माताओं ने वास्तव में सभी स्कूलों की जानकारी निकाली और उनमें से एक स्कूल का चयन किया गया ताकि वहां पर शूटिंग की जा सके। क्योंकि फिल्म का अमूमन भाग स्कूल में फिल्माया जाना था, इसलिए निर्माताओं ने स्टूडियो या सेट के बजाए असली स्कूल में फिल्म को शूट करने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने सभी स्कूलों की जानकारी निकाली और उनमें से शूटिंग के लिए एक स्कूल का चयन किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement