Jacqueline Fernandez will be seen with Akshay Kumar in Housefull 5-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी जैकलीन फर्नांडिस

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 अगस्त 2024 5:45 PM (IST)
हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार
के साथ नजर आएंगी जैकलीन फर्नांडिस
हिंदी सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फ्रैंचाइज़, हाउसफुल 5, लम्बे समय से चर्चाओं में हैं। अब यह फिल्म फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि आगामी माह से यह फिल्म शूटिंग शुरू कर रही है। निर्माता साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ फरदीन खान, रितेश देशमुख और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 300 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनने वाली यह अब तक की सबसे महंगी हाउसफुल फिल्म है और निर्माता कास्टिंग के साथ इस फ्रैंचाइज़ को और भी बड़ा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म का नेतृत्व करने के लिए शीर्ष ए लिस्ट अभिनेताओं को चुनने के बाद, साजिद नाडियाडवाला ने जैकलीन फर्नांडीज को हाउसफुल 5 की मुख्य महिला कलाकारों में से एक के रूप में चुना है। प्राप्त समाचारों के अनुसार जैकलीन को हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार के साथ जोड़ा गया है। बताया जा रहा है कि, "जैकलीन हाउसफुल फ्रैंचाइज़ में वापसी को लेकर उत्साहित हैं। उन्हें कॉमिक स्पेस पसंद है और वह साजिद नाडियाडवाला और हाउसफुल फ्रैंचाइज़ के साथ अपना जुड़ाव जारी रखने को लेकर उत्साहित हैं।" सूत्र ने आगे बताया कि साजिद फिल्म में शामिल होने के लिए तीन अन्य शीर्ष अभिनेत्रियों से बातचीत कर रहे हैं और जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
हाउसफुल 5 जून 2025 में रिलीज होगी और इसका निर्देशन तरुण मनसुखानी करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement