बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी की आगामी भारतीय-चीनी फिल्म कुंग फु योगा है। जिसमें दिशा को जैकी चान के साथ देखा जाएगा। दिशा का कहना है कि दिग्गज अभिनेता जैकी बेहद अच्छे डांसर हैं। अभिनेत्री ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को दिए अपने बयान में कहा, मुझे लगता है कि हम सबने काफी आनंद लिया लेकिन मेरे मुताबिक चीन के लोगों ने अधिक आनंद लिया। उनके लिए बॉलीवुड का डांस देखना एक सपना था। यह एक अच्छा अनुभव था और जैकी अच्छे डांसर हैं। दिशा ने कहा कि उन्हें लगता है कि जैकी हमेशा से बॉलीवुड के गाने पर डांस करना चाहते थे। बॉलीवुड की 21 वर्षीया अभिनेत्री ने कहा कि उनके लिए जैकी के साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा।