I soon learn a language: Vivek Oberoi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इस एक्टर में कम समय में किसी भी भाषा को सीखने की क्षमता

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 मई 2017 10:24 PM (IST)
इस एक्टर में कम समय में किसी भी भाषा को सीखने की क्षमता
नई दिल्ली। अपनी पहली तमिल फिल्म ‘विवेगम’ में काम कर रहे अभिनेता विवेक ओबेरॉय फिल्मों में काम करने के लिए भाषा को दीवार के तौर नहीं देखते हैं और वह जल्दी तथा आसानी से किसी भी भाषा पर पकड़ बना लेते हैं। विवेक ने बताया, ‘‘मैं अपनी पहली तमिल फिल्म ‘विवेगम’ की शूटिंग अजित कुमार के साथ कर रहा हूं, जो दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग के सुपरस्टार हैं। 120 करोड़ रुपये के बड़े बजट से बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग हमने यूरोप में की है।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या भाषा सीखने को लेकर कोई दिक्कत हुई तो विवेक ने कहा, ‘‘मुझे भाषा सीखना आसान लगता है। मैं जल्द ही इन्हें सीख जाता हूं। मैंने एक तेलुगू फिल्म की...मैंने ‘रक्त चरित्र’ हिंदी और तेलुगू में की और यह बहुत सहज था और अब तमिल फिल्म में काम करना भी मजेदार है।’’विवेक ने अजित के साथ काम करने को बेहतरीन अनुभव बताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement