I love Suraiyya song: Aamir Khan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आमिर खान को इस फिल्म का यह गाना है बेहद पसंद, कहा...

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 अक्टूबर 2018 4:04 PM (IST)
आमिर खान को इस फिल्म का यह गाना है बेहद पसंद, कहा...
मुंबई। फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की रिलीज के लिए तैयार सुपरस्टार आमिर खान का कहना है कि उन्हें इस फिल्म के ‘सुरैय्या’ गाने के बोल बहुत पसंद है। इस गाने को कैटरीना कैफ पर फिल्माया गया है। आमिर ने कहा, ‘‘मुझे ‘सुरैय्या’ गीत पसंद हैं। यह गाना फिल्म में फिरंगी (आमिर) और सुरैय्या (कैटरीना) के बीच के रिश्ते को दर्शाता है।’’ कोरियोग्राफर एवं फिल्म निर्माता प्रभुदेवा ने ‘सुरैय्या’ गाना कोरियोग्राफ किया है। इस गाने में आमिर ब्रिटिश कैप्टन की पोशाक में कैटरीना को रिझाते नज आएंगे। विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ 8 नवंबर को रिलीज होगी।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement