I have been able to break stereotype about heroines: Bhumi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऐसा बोलीं  ‘दम लगा के हईशा’ व ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ की अभिनेत्री भूमि

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 अक्टूबर 2017 7:06 PM (IST)
ऐसा बोलीं  ‘दम लगा के हईशा’ व ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ की अभिनेत्री भूमि
नई दिल्ली। अपनी पहली फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ में वजनी शादीशुदा महिला की भूमिका निभा चुकीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का कहना है कि उन्होंने बॉलीवुड में नायिकाओं को लेकर घिसी पिटी धारणाएं तोड़ी हैं। इंडिया टुडे सफाईगिरी अवॉर्ड 2017 में उपस्थित हुईं भूमि ने सोमवार को कहा, ‘‘बॉलीवुड में नायिकाओं को लेकर घिसी पिटी धारणाएं तोड़ी हैं। मुझे यशराज फिल्म्स की नायिका बनने का मौका मिला, लेकिन इनमें बड़े पर्दे पर ग्लैमरस नायिकाओं की भूमिकाओं जैसा कुछ भी नहीं था।’’ इसके बाद उन्होंने ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ में अभिनय किया। इसमें खुले में शौच का मुद्दा उठाया गया था।
इस अभियान के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सफाईगिरी और हमारा रिश्ता पहले ही शुरू हो चुका है, और कुछ वर्षों में हमारी प्रेम कहानी पूरी हो जाएगी। व्यक्तिगत स्तर पर बदलाव लाना आवश्यक है। मुझे खुशी है कि सरकार ने सफाई के लिए जो कदम उठाए हैं, वे हमें बेहतर भारत की दिशा में आगे बढऩे में मदद कर रहे हैं।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement