I do not like the word Diet says Yasmin Karachiwala-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दीपिका, आलिया, कैटरीना की फिटनेस ट्रेनर को यह पसंद नहीं

khaskhabar.com: रविवार, 23 जुलाई 2017 3:38 PM (IST)
दीपिका, आलिया, कैटरीना की फिटनेस ट्रेनर को यह पसंद नहीं
नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ जैसी फिल्म अभिनेत्रियों की फिटनेस ट्रेनर रह चुकीं ख्यातिलब्ध फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला का कहना है कि उन्हें ‘डाइट’ शब्द बिल्कुल पसंद नहीं है। कराचीवाला ने कहा, ‘मुझे यह ‘डाइट’ शब्द बिल्कुल पसंद नहीं है। मैं मानती हूं कि हम सभी स्मार्ट हैं और खाने के विकल्पों को स्मार्ट बनाना हमारी जीवनशैलियों में आए बदलाव को दर्शाता है। मैं अपने ग्राहकों को केवल इस बात की शिक्षा देती हूं कि कौन सा खाना अच्छा है और जैसा कि हम सभी जानते हैं कि तली हुई चीजें, मिठाई और शराब स्वास्थ्य के लिए बुरी हैं, इसलिए हमें उन्हें खाने से परहेज करना चाहिए।’ खेल और जीवनशैली ब्रांड ‘स्कैचर्स’ की आधिकारिक फिटनेस विशेषज्ञ के लिए अनुबंधित की गईं कराचीवाला ने कहा कि मैं किसी भी प्रकार की ‘डाइट’ की सलाह नहीं देती।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement