भोली पंजाबन और नगमा खातून जैसे किरदारों के लिए प्रशंसा पाने वाली
अभिनेत्री रिचा चड्ढ़ा का कहना है कि वह एकबार फिर अपनी आगामी लघु फिल्म
‘राख’ से प्रशंसकों को हैरान करने जा रही हैं। अभिनेत्री का कहना है कि वह
हमेशा अपनी भूमिकाओं के साथ प्रयोग के लिए तैयार रहती हैं। इस फिल्म का
निर्माण मिलाप जावेरी ने किया है। इसमें रिचा गृहिणी के रूप में नजर आएंगी।
यह भी पढ़े :तो अब कभी साथ नजर नहीं आएंगी ये जोड़ियां!यह भी पढ़े :तो इस कारण रेखा ने दुनिया से छुपाया अपना सरनेम..