Housefull 5 Box Office Day 2: Eid boost propels Akshay Kumar starrer to 54 crore in two days-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jun 22, 2025 4:41 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त

दो दिन में 54 करोड़ पर पहुँची हाउसफुल 5, अरसे बाद अक्षय कुमार को मिली बड़ी सफलता

khaskhabar.com: रविवार, 08 जून 2025 08:28 AM (IST)
दो दिन में 54 करोड़ पर पहुँची हाउसफुल 5, अरसे बाद अक्षय कुमार को मिली बड़ी सफलता
अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की फिल्म हाउसफुल 5 को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत मिली है। ईद के मौके पर रिलीज हुई इस मल्टीस्टारर कॉमेडी ने दो दिनों में ही ₹54 करोड़ की कमाई कर ली है। यह फिल्म न सिर्फ दर्शकों को हंसा रही है, बल्कि अक्षय कुमार के करियर को भी नई दिशा देती दिख रही है।


ईद के मौके पर रिलीज हुई 'हाउसफुल 5' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की और दूसरे दिन भी कमाई के नए झंडे गाड़ दिए। अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख जैसे स्टार्स से सजी यह फिल्म दर्शकों को खूब लुभा रही है। क्रिटिक्स की पॉजिटिव रिव्यू और छुट्टी के माहौल का फायदा फिल्म को मिला है।

6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'हाउसफुल 5' ने पहले ही दिन ₹24 करोड़ की कमाई कर 2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की थी। अब ईद के दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह दो दिनों में फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹54 करोड़ तक पहुंच चुका है।

फिल्म की लोकप्रियता का ग्राफ ऊपर चढ़ता दिख रहा है। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार यह आंकड़ा अभी शुरुआती है, और रविवार को इसके और भी ऊंचे स्तर पर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। कॉमेडी और स्टार पावर का तगड़ा मिश्रण दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रहा है।

स्टारकास्ट और उम्मीदें


'हाउसफुल 5' में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन के अलावा संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चित्रांगदा सिंह, डीनो मोरिया और नरगिस फाखरी जैसे कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं।

इस फ्रेंचाइज़ी की पांचवीं किस्त को लेकर अक्षय कुमार को खास उम्मीदें हैं, खासतौर पर तब जब उनकी हाल की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं। अब 'हाउसफुल 5' उनके करियर में एक नई शुरुआत का संकेत देती दिखाई दे रही है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement