खुद को एक्शन थ्रिलर फिल्मों में आजमाना चाहते हैं हर्षवर्धन राणे
khaskhabar.com: गुरुवार, 06 अप्रैल 2017 09:13 AM (IST)
वर्ष 2016 में फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ से फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने एक एक्शन फिल्म साइन की है। हर्षवर्धन ने मंगलवार को पेटा वेजन फैशन लुकबुक के अनावरण के मौके पर कहा, मैं इस बारे में जल्द ही विवरण साझा करूंगा। लेकिन, अभी मैं अपने जीवन के इस चरण से उत्साहित हूं, जहां फिल्म जगत से मुझे पर्याप्त स्नेह मिल रहा है। मैं सच में अपनी अगली कुछ फिल्मों को लेकर उत्साहित हूं। पेटा (पशुओं के साथ नैतिक व्यवहार का पक्षधर संगठन) से जुडे अभिनेता फैशन के लिए जानवरों को मारने को बेचैन करने वाला मानते हैं।