Hamara Tiranga will be release on 76th anniversary of quit india movement-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘भारत छोडो आंदोलन’ की 76वीं वर्षगांठ पर रिलीज होगी फिल्म ‘हमारा तिरंगा’

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 जनवरी 2018 11:05 AM (IST)
‘भारत छोडो आंदोलन’ की 76वीं वर्षगांठ पर रिलीज होगी फिल्म ‘हमारा तिरंगा’
मुंबई। सिल्वर स्क्रीन पिक्चर्स लिमिटेड 19 जनवरी 2018 को अपनी फिल्म हमारा तिरंगा लॉन्च करने जा रही है। इस फिल्म में राहुल देव, मिलिंद सोमन, अश्मित पटेल ओर विजय राज जैसे दिग्गज अभिनेताओं ने काम किया है। इस फिल्म को निर्देशन स्वर्गवासी संजीव बालथ ने किया है और इसके निर्माता जॉर्ज मैथ्यू है। हमारा तिरंग फिल्म एक पीरियड ड्रामा है जो ब्रिटिश राज से स्वतंत्रता के लिए एक छोटे से गांव के संघर्ष की सच्ची कहानी है। कहानी 1942 की पृष्ठभूमि पर आधारित है, यह वहीं समय था जब तक की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महात्मा गांधी द्वारा भारत छोडो आंदोलन चलाया गया था। फिल्म की रिलीज की तारीख भारत छोडो आंदोलन की 76वीं जयंती भी है। कहानी 1940 के दशक के दौरान भारत के एक कनकपूर नामक एक छोटे से दूरस्थ गांव की ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ स्वतंत्रता की लडाई और उनकी गुलामी से अपनी आजादी पर जीत के आस-पास घूमती है। जिसने ब्रिटिश साम्राज्य कस झंडा उखाडकर भारतीय झंडा फहराया था और इस प्रकार साल 1942 में स्वतंत्रता हासिल की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement