श्रद्धा कपूर और मोहित सूरी को बारिश और बारिश में भीगना बहुत अच्छा लगता है। इस बात का सबूत हमें इन दोनों की फिल्मों में मिलता है जहां एक दृश्य या एक गीत बारिश का जरूर होता है। गत वर्ष ‘बागी’ में बारिश में भीगी श्रद्धा इस बार हॉफ गर्लफ्रेंड में बारिश में भीगती नजर आएंगी। श्रद्धा फिल्म में बारिश में भीगती और बारिश की बूंदों का मजा लेती नजर आती हैं। फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड का बुधवार को रिलीज हुआ पहला गाना आपको इसके बारे में सब कुछ बता देगा। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के पहले गाने का टाइटल ही ‘बारिश’ है जिसमें एक बार फिर श्रद्धा कपूर भीगती हुई नजर आ रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर 2 दिन पहले ही रिलीज किया गया है।
यहां देखें फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के पहले गाने ‘बारिश’ का वीडियो -