इस गीत को अपनी आवाज दी है गायक अशकिंग और शाशा तिरुपति ने और इसका संगीत
तनिष्क बाग्ची ने दिया है। एकता कपूर, मोहित सूरी और चेतन भगत के प्रोडक्शन
में बन रही इस फिल्म में पहली बार श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर की जोडी
नजर आ रही है। गाने में अर्जुन कपूर, श्रद्धा के प्यार में पडते दिखाए जा
रहे हैं। फिल्म में अर्जुन पटना के रहने वाले माधव झा की भूमिका में
दिखेंगे तो वहीं श्रद्धा दिल्ली की रहने वाली रिया सोमानी की भूमिका में
नजर आएंगी। माधव और रिया एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं दोनों को बास्केटबॉल
खेलना पसंद है। दोनों की मुलाकात भी बास्केटबॉल कोर्ट पर होती है और इस
गाने के आखिर में इसी मुलाकात की शुरुआत दिखायी भी गई है। फिल्म का
निर्देशन मोहित सूरी ने किया है, यह फिल्म चेतन भगत के इसी नाम के नॉवल पर
आधारित है। फिल्म की शूटिंग दिल्ली, पटना और न्यूयॉर्क में हुई है। फिल्म
19 मई को रिलीज होगी।