Got tired of sticking to rulebook: Amaal Mallik-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’फिल्म के संगीतकार अमाल मलिक ने कहा...

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 जनवरी 2018 7:59 PM (IST)
‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’फिल्म के संगीतकार अमाल मलिक ने कहा...
मुंबई। ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ और ‘गोलमाल अगेन’ जैसी फिल्मों के लिए संगीत की रचना कर चुके अमाल मलिक का कहना है कि वह नियम पुस्तिका का पालन करते-करते थक गए हैं। संगीतकार अमाल कई रोमांटिक और फास्ट गीत दे चुके हैं। निर्देशक लव रंजन की आगामी फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ में उनका गीत ‘सुबह सुबह’ बहु-शैली ट्रैक है।
इस पर अमाल मलिक ने कहा, ‘‘मैं पिछले एक साल से निश्चित नियम पुस्तिका और कामकाजी शैली से चिपके-चिपके थक गया हूं। लव सर ऐसे व्यक्ति हैं, जो मुझे लीक से निकालने के लिए जिम्मेदार हैं।’’
इस गीत को गायिका प्रकृति कक्कड़ और अरिजीत सिंह ने अपनी मधुर आवाज में सजाया है। इसके बोल कुमार ने लिखे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement