अलीगढ़। टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ की विजेता अदाकारा व एक्ट्रेस गौहर अली खान रविवार को एक कार्यक्रम में शिरकत करने अलीगढ़ पहुंचीं। यहां तीन तलाक और सोनू निगम के बयान पर किए गए सवालों पर वह चुप्पी साधे रहीं।
एक ज्वेलरी के शोरूम का उद्घाटन करने पहुंचीं अदाकारा जब पत्रकारों से रूबरू हुईं, तो उन्होंने कहा, ‘‘देश में इस समय काफी अच्छा माहौल है। मैंने एएमयू के बारे में काफी सुना है, लेकिन इस बार एएमयू जाना नहीं हो पाएगा। फिर कभी आऊंगी।’’