Ganesh Acharya troubles increased, another woman lodged complaint with Women Commission-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गणेश आचार्य की मुश्किलें बढ़ीं, एक और महिला ने लगाए आरोप, कहा- यौन संबंध बनाने के लिए किया था मजबूर

khaskhabar.com: बुधवार, 05 फ़रवरी 2020 9:01 PM (IST)
गणेश आचार्य की मुश्किलें बढ़ीं, एक और महिला ने लगाए आरोप, कहा- यौन संबंध बनाने के लिए किया था मजबूर
नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। बता दें कि एक 33 वर्षीया महिला कोरियोग्राफर ने गणेश आचार्य पर अडल्ट वीडियो देखने का दबाव बनाने के लिए केस दर्ज कराया था। इसके बाद अब एक और महिला ने गणेश आचार्य पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। सीनियर बैकग्राउंड डांसर ने गणेश आचार्य पर आरोप लगाया है कि 1990 में कोरियोग्राफर ने उनका यौन शौषण किया था। हालांकि, एक बार फिर गणेश आचार्य ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है और कहा है कि उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। महिला ने आयोग को लिखे खत में कहा कि आचार्य ने उसके साथ 1990 में यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था। महिला ने मिड डे को दिए साक्षात्कार में कहा, यह मेरे साथ 30 साल पहले हुआ था। मेरी शादी हो चुकी है और मेरे बच्चे हैं, लेकिन वह बिल्कुल भी नहीं बदला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement