बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन ‘हीरोपंती’ के सह-कलाकार टाइगर श्रॉफ के साथ
एक बार फिर दिखाई देंगी। नई विज्ञापन फिल्म फिल्मकार आनंद एल राय द्वारा
निर्देशित होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, 2014 में शब्बीर खान द्वारा निर्देशित
फिल्म के साथ बॉलीवुड में करियर की शुरुआत कर चुके कृति और टाइगर एक
विज्ञापन में साथ दिखाई देंगे।