Farhan Akhtar watches 20 Bhojpuri films for Lucknow Central-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जानिए क्यों 20 भोजपुरी फिल्में देखी फरहान ने

khaskhabar.com: सोमवार, 03 अप्रैल 2017 3:17 PM (IST)
जानिए क्यों 20 भोजपुरी फिल्में देखी फरहान ने
अभिनेता फरहान अख्तर अपनी आगामी फिल्म ‘लखनऊ सेंट्रल’ में अपनी भूमिका के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। फरहान फिल्म में एक महत्वाकांक्षी भोजपुरी गायक का किरदार निभा रहे हैं। इसके साथ ही वह फिल्म में मनोज तिवारी के प्रशंसक भी हैं। यही वजह है कि उन्होंने भोजपुरी सिनेमा को बेहतर तरीके से समझने के लिए 20 भोजपुरी फिल्में देख ली है। फरहान ने मनोज तिवारी और रवि किशन की कई भोजपुरी फिल्में देखी है। फरहान ने बांके बिहारी विधायक (2007), धमाल कइला राजा (2011), हमार देवदास (2012) और ससुरा बड़ा पैसावाला (2004) जैसी फिल्में देखी हैं। फिल्म में भोजपुरी अभिनेता रवि किशन और मनोज तिवारी की विशेष भूमिकाएं भी हैं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement