farhan akhtar next movie lucknoe central first look is out -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जारी हुआ फरहान की ‘लखनऊ सेंट्रल’ का First Look

khaskhabar.com: सोमवार, 24 जुलाई 2017 12:49 PM (IST)
जारी हुआ फरहान की ‘लखनऊ सेंट्रल’ का First Look
फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म ‘लखनऊ सेंट्रल’ से उनका लुक 24 जुलाई को रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में अख्तर का किरदार एक ऐसे महत्वकांक्षी भोजपुरी एक्टर का है जोकि एक कैदी है। फिल्म में वो भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी के बहुत बड़े फैंन के तौर पर नजर आएंगे। फरहान अख्तर ने ‘लखनऊ सेंट्रल’ का यह लुक खुद ट्वीट कर रिलीज किया।पहले लुक में फरहान जेल में हाथ में बोर्ड लिए खड़े हैं, जिसमें उनका नाम और कैदी नंबर लिखा है। फरहान ने इस पोस्ट का कैप्शन दिया है कि, ‘ये हैं किशन मोहन गिरहोत्रा... जेल में इसे 1821 बुलाते हैं’ फिल्म में फरहान मर्डर के आरोप में जेल में बंद हैं। बहुत बार ऐसा होता है कि इंसान ऐसी स्थिति‍ में फंस जाता है, जहां से उसका निकलना मुश्किल हो जाता है। किशन भी ऐसी स्थिति‍ में फंस जाता है। वो एक साधारण इंसान है। लेकिन क्या वो निर्दोष भी है? इसका जवाब तो फिल्म देख कर ही पता चलेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement