Advertisement
फर्जी कास्टिंग कॉल से फिर मचा हड़कंप, रॉय कपूर फिल्म्स ने जारी की चेतावनी

पोस्ट में कहा गया कि विनीत पांडे पहले कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर कंपनी से जुड़ा था, लेकिन काफी समय पहले उसकी सेवाएं खत्म कर दी गई थीं। इसके बावजूद वह अभी भी कंपनी का नाम इस्तेमाल करके लोगों को गुमराह कर रहा है।
कंपनी ने अपनी पोस्ट में लिखा, ''विनीत पांडे को हमारी किसी भी फिल्म या प्रोजेक्ट का प्रतिनिधित्व करने की अनुमति नहीं है। यह सभी काम पूरी तरह धोखाधड़ी हैं। उसके जरिए लिए गए किसी भी ऑडिशन को न तो निर्माता देख रहे हैं और न ही किसी ओटीटी मंच पर उनकी जांच हो रही है। फिलहाल उत्तर प्रदेश में हमारी तरफ से किसी भी तरह का ऑडिशन आयोजित नहीं किया जा रहा है।''
इस पोस्ट के साथ कंपनी ने कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। इन तस्वीरों में कथित फर्जी कास्टिंग कॉल के स्क्रीनशॉट दिखाई दिए। इन पोस्ट में फिल्म और ऑडिशन से जुड़ी जानकारी देकर लोगों को संपर्क करने के लिए कहा जा रहा था। कंपनी ने इन तस्वीरों को साझा करके लोगों को यह समझाने की कोशिश की कि किस तरह सोशल मीडिया के जरिए नकली ऑडिशन का जाल फैलाया जा रहा है।
रॉय कपूर फिल्म्स ने पोस्ट में आगे लिखा, ''अगर भविष्य में हमें किसी फिल्म के लिए कलाकारों की जरूरत होगी, तो जानकारी सिर्फ हमारे आधिकारिक अकाउंट्स से ही दी जाएगी। लोगों को किसी अनजान व्यक्ति, फर्जी संदेश या सोशल मीडिया पोस्ट पर भरोसा नहीं करना चाहिए।''
कंपनी ने लोगों से सावधान रहने और किसी भी तरह की फीस या पैसे देने से बचने की अपील की।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


