निर्देशन में आठ साल बाद वापसी करने वाले अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ को दर्शकों ने नकार दिया है। इसमें कोई शक नहीं है। हालांकि फिल्म ने प्रदर्शन के चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त उछाल लेते हुए 17.35 करोड का कारोबार करके ट्रेड विश्लेषकों को हैरान कर दिया है। कहा जाता है अति हर चीज की बुरी होती है। यह कहावत अजय देवगन की ‘शिवाय’ पर फिट बैठ रही है। इस फिल्म की इतनी आलोचना हुई कि दर्शकों को लगा ऐसा क्या है जो आलोचना हो रही है, इसी कारण से सोमवार को सिनेमाघरों में शिवाय के शो फुल नजर आने लगे।
यह भी पढ़े :अभिनेत्री से कहा फिल्म के बदले गुजारनी पडेगी रातयह भी पढ़े :सलमान से रणबीर तक...कौन कितना लंबा!पढें