Estimates collapsed, Brahmastra crossed 200 crores on the 5th day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अनुमान हुए धराशायी, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुँची ब्रह्मास्त्र

khaskhabar.com: बुधवार, 14 सितम्बर 2022 11:27 AM (IST)
अनुमान हुए धराशायी, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुँची ब्रह्मास्त्र
अयान मुखर्जी निर्देशित ब्रह्मास्त्र को लेकर कई अनुमान जताये गए थे। इन अनुमानों में यह भी शामिल था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित होगी। लेकिन ब्रह्मास्त्र ऐसा चला कि दर्शक उसे देखने के लिए सिनेमाघरों की ओर उमड़ पड़े। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार से धुआंधार कमाई कर रही है। प्रदर्शन के साथ ही इस फिल्म ने कई नए रिकॉर्ड अपने नाम करना शुरू कर दिया है। इस फिल्म के 5वें दिन अर्थात् मंगलवार के बॉक्स ऑफिस आँकड़ें सामने आ गए हैं। ब्रह्मास्त्र ने मंगलवार (13 सितंबर) को सभी भाषाओं में करीब 13.75 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। इसी के साथ फिल्म ने 5 दिनों में भारत में 150.50 करोड़ का कारोबार कर लिया है। फिल्म की अब तक की कमाई को देखकर ये तो साफ हो गया है कि फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का कारोबार कर लेगी। फिल्म के वल्र्डवाइड कलेक्शन की बात करे तो ये आंकड़ा 225 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है। फिल्म की अब तक के कारोबार पर नजर डाले तो भारत में ब्रह्मास्त्र ने पहले दिन 37 करोड़, दूसरे दिन 42 करोड़, तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन सबसे शानदार रहा है। तीसरे दिन ब्रह्मास्त्र ने 44.50 करोड़ का कलेक्शन अपने नाम किया। फिल्म में हर किरदार ने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिल जीत लिए हैं। आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन के किरदार को भी काफी सराहना मिल रही है। वहीं, ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान का 20 मिनट का कैमियो तो सोने पर सुहागा साबित हो रहा है। इसमें वह एक साइंटिस्ट बने हैं और उनके पास वानर अस्त्र की शक्ति है। शाहरुख ने अपने छोटे से किरदार में अपनी दमदार एक्टिंग से जान डाल दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement