Each location has significance in Tiger Zinda Hai: Director -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इसलिए पांच देशों में हुई टाइगर जिंदा है फिल्म की शूटिंग

khaskhabar.com: बुधवार, 01 नवम्बर 2017 1:48 PM (IST)
इसलिए पांच देशों में हुई टाइगर जिंदा है फिल्म की शूटिंग
लॉस एंजेलिस। सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के निर्देशक अली अब्बास जफर का कहना है कि यह फिल्म पांच देशों में फिल्माई गई है और हर लोकेशन फिल्म की कहानी के हिसाब से अहम पड़ाव है। आस्ट्रिया, ग्रीस, मोरक्को, अबु धाबी और भारत में फिल्माई गई यह फिल्म कबीर खान की 2012 में आई फिल्म ‘एक था टाइगर’ की सीक्वल है। फिल्म में सलमान खान और कटरीना कैफ इंटेलीजेंस एजेंट टाइगर और जोया की भूमिका में हैं जो जानलेवा मिशनों के तहत पांच देशों में जाते हैं। जफर ने कहा कि फिल्म की कहानी की मांग को पूरा करने के लिए विभिन्न कारणों से चार विभिन्न देशों की यात्रा करनी पड़ी। बर्फ से ढंके पहाड़ों की शूटिंग के लिए आस्ट्रिया जाना पड़ा, तो घोड़ों पर बैठकर हुए फाइटिंग सीक्वेंस की शूटिंग मोरक्को में की गई।
उन्होंने बताया कि ‘स्वाग से करेंगे सबका स्वागत’ गीत के फिल्मांकन के लिए ग्रीस बेहतरीन था, तो रेगिस्तान के दृश्यों व मारधाड़ के दृश्यों को अबु धाबी में फिल्माया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement