Advertisement
बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ रही डंकी, 3रे सप्ताह के पहले दिन किया इतना कारोबार

शाहरुख की 'पठान' और 'जवान' की रिलीज के बाद इस फिल्म की कमाई और तगड़ी होने की उम्मीद जताई गई थी, लेकिन 'डंकी' ने इस मामले में निराश किया। एक हफ्ते तक फिल्म ने ठीक-ठाक कलेक्शन किया लेकिन दूसरे मंगलवार को हुई कमाई का आंकड़ा हैरान करने वाला है।
15वें दिन किया इतना कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म रिलीज के पहले हफ्ते की बात करें तो फिल्म ने ₹ 160.22 करोड़ का कलेक्शन किया था। ₹29.2 करोड़ के साथ ओपनिंग करने वाली ये फिल्म न्यू इयर वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन करने में सफल रही, लेकिन जैसे ही हॉलीडे खत्म हुआ वैसे ही कलेक्शन में कमी देखने को मिली। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, ‘डंकी’ ने रिलीज के दूसरे बुधवार यानी 15वें दिन ₹ 2.65 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘डंकी’ की 15 दिनों की कमाई अब ₹ 206.53 करोड़ रुपये हो गई है। बता दें की फिल्म रिलीज के बाद यह अब तक का सबसे कम आंकड़ा है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


