Dulquer Salmaan 1st production venture Varane Avashyamund crosses Rs 25 crore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दुलकुएर सलमान निर्मित पहली फिल्म की कमाई 25 करोड़ के पार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2020 5:30 PM (IST)
दुलकुएर सलमान निर्मित पहली फिल्म की कमाई 25 करोड़ के पार
हैदराबाद। दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-माने अभिनेता दुलकुएर सलमान द्वारा निर्मित पहली फिल्म 'वराने अवश्यामुंद' ने 25 करोड़ की कमाई पार कर ली है। टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट इंडिया टाइम्स डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, 7 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म का थिएटर में यह तीसरा हफ्ता है, जिसने अब तक बॉक्स ऑफिस में 25 करोड़ की कमाई को पार कर लिया है। 'वराने अवश्यामुंद' का निर्माण दुलकुएर ने एम स्टार एंटरटेनमेंट्स के सहयोग से अपने बैनर वेफेरर फिल्म्स के तले किया है। फिल्म का निर्देशन सत्यन अन्थिकड के बेटे अनूप ने किया है। फिल्म में दुलकुएर के अलावा सुरेश गोपी, शोबना और कल्याणी प्रियदर्शन भी हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement