निर्माता निर्देशक करण जौहर की फिल्म 28 अक्टूबर धन तेरस के दिन प्रदर्शित होने की राह पर है। हालांकि इस पर अभी भी संशय के बादल मंडरा रहे हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह के मुकेश भट्ट को दिए गए 100 प्रतिशत आश्वासन के बावजूद करण जौहर आश्वस्त नजर नहीं आ रहे हैं। इसका सबसे बडा कारण यह है कि महाराष्ट्र के 400 से ज्यादा सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों ने करण जौहर की फिल्म को प्रदर्शित करने से स्पष्ट इंकार कर दिया है। वहीं दूसरी ओर मनसे अभी भी अपनी उस धमकी पर अडी हुई है कि मल्टीप्लेक्सेस के शीशे टूट जाएंगे। अगर वास्तव में ऐसा होता है तो करण जौहर का यह सोचकर चिंतित होना स्वाभाविक है।
यह भी पढ़े :इंटरनेट के अलावा Wi Fiके ये 6 काम जान चौंक जाएंगेयह भी पढ़े :नौकरी ढूढ़ने से पहले जान ले इंटरव्यू से जुड़ी ये बातें