Diljit Dosanjh gets emotional at the trailer launch of Amar Singh Chamkila-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

'अमर सिंह चमकीला' के ट्रेलर लॉन्च पर दिलजीत दोसांझ हुए इमोशनल

khaskhabar.com: गुरुवार, 28 मार्च 2024 5:33 PM (IST)
'अमर सिंह चमकीला' के ट्रेलर लॉन्च पर दिलजीत दोसांझ हुए इमोशनल
मुंबई । ग्लोबल सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ अपनी अपकमिंग फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में इमोशनल हो गए। एक्टर व सिंगर दिलजीत गुरुवार को मुंबई के बांद्रा में महबूब स्टूडियो में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए। दिलजीत के साथ निर्देशक इम्तियाज अली, ऑस्कर और ग्रैमी विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी थीं।
इवेंट के दौरान इम्तियाज ने मीडिया को बताया कि किस तरह दिलजीत अपने किरदार अमर सिंह चमकीला के सफर में उनकी दुनिया में खो गए।
इसके बाद इम्तियाज ने कुछ ऐसा कहा कि दिलजीत इमोशनल हो गए।
निर्देशक ने कहा कि दिलजीत ने भले ही कोचेला म्यूजिक फेस्टिवल में अपने परफॉर्मेंस से दुनिया को जीत लिया हो, लेकिन यह तो दिलजीत की शुरुआत है।
यह सुनकर स्टेज पर दिलजीत की आंखों से आंसू छलक पड़े।
'अमर सिंह चमकीला' 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर आएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement