Dhvani Bhanushali: 2020 has been a great teacher-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

2020 सबसे बड़ा शिक्षक : ध्वनि भानुशाली

khaskhabar.com: सोमवार, 21 दिसम्बर 2020 2:09 PM (IST)
2020 सबसे बड़ा शिक्षक : ध्वनि भानुशाली
मुंबई। गायिका ध्वनि भानुशाली इस साल को पीछे मुड़कर देख रही हैं। उनका कहना है कि वह अपने काम से संतुष्ट हैं और यह साल एक महान शिक्षक बन गया है। पिछले कुछ महीनों में उन्होंने कुल सिंगल्स रिलीज किए, जिसमें हाल ही में रिलीज हुई सॉन्ग 'नयन' भी शामिल है, जिसने अबतक 5 करोड़ लोग से भी ज्यादा लोगों ने देख लिया है। ध्वनि ने कहा, "मैं इस साल अपने काम को लेकर वास्तव में संतुष्ट हूं। 2020 एक महान शिक्षक है। इसने कई प्रोजेक्टों पर महामारी के दौरान काम करने के बाद, मुझे अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन को अलग रखने का महत्व सिखाया है। 'बेबी गर्ल' के लिए गुरु रंधावा और रेमो डीसूजा सर के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा। निश्चित रूप से हमें शूटिंग के दौरान स्वच्छता के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतनी थी, लेकिन मुझे लगता है, यह काफी जरूरी भी है।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement